फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   49 infected including 27 prisoners of Central Jail

सेंट्रल जेल के 27 कैदियों सहित जिले में 49 संक्रमित

Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
49 infected including 27 prisoners of Central Jail
सेंट्रल जेल के 27 कैदियों सहित 49 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 49 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें केंद्रीय कारागार के 27 कैदियों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 2282 हो गई है। इनमें 1727 मरीज ठीक हो चुके, जबकि 37 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिले में अभी 578 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय करागार फतेहगढ़ में संक्रमण ने तो घर बना लिया है। लगातार तीसरे दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। सुबह आई जांच रिपोर्ट में 27 कैदी संक्रमित पाए गए। इससे पहले 18 कैदी संक्रमित हो चुके हैं। जेल के कुल 45 कैदी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला कादरीगेट निवासी एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित हो गए। फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी महिला, उसका बेटा व बेटी भी कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं कायमगंज क्षेत्र के चार, शमसाबाद के दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच में 74 कैदी और संक्रमित मिले
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजन किट से कराई गई जांच में सर्वाधिक 74 कैदियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे जेल में तीन बंदी रक्षकों सहित कुल 122 कैदी संक्रमित हो चुके हैं। इन्हें दो बैरक खाली कराकर आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि अभी इन कैदियों का नाम संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed