फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   45 hours later restored power in 250 villages

45 घंटे बाद 250 गांवों की बिजली बहाल

Tue, 13 Feb 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Feb 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन

शमसाबाद/ अमृतपुर। ग्रामीण इलाकों की बरसात से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति फाल्ट ठीक होने के बाद बहाल हो गई। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र से 45 घंटे बाद 250 गांवों और अमृतपुर व राजेपुर विद्युत उपकेंद्र से 36 घंटे बाद बिजली सप्लाई मिली। बिजली ठप रहने से कसबा और ग्रामीण के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार रात तेज हवा के साथ हुई बरसात से शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूूर्ति फाल्ट की वजह से ठप हो गई थी।  शहरी क्षेत्र के फाल्ट ठीक होने से सोमवार को आपूर्ति बहाल हो गई थी। ग्रामीण इलाकों के फाल्ट को खोज कर ठीक करने का काम शुरू हुआ था। ज्यादातर  क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम तक बहाल हो गई थी। हजियापुर, अमृतपुर और  राजेपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति फाल्ट ठीक न होने के कारण बहाल नहीं हो पाई थी। इन उपकेंद्रों के फाल्ट मंगलवार को ठीक हो गए। हजियापुर उपकेंद्र से करीब 250 गांवों को बिजली दी जाती है। इन गांवों की बिजली आपूर्ति 45 घंटे बाद  मंगलवार की शाम चार बजे शुरू हो सकी। अमृतपुर उपकेंद्र से 100 और राजेपुर उपकेंद्र से करीब 90 गांवों को बिजली दी जाती है। इन गांवों को करीब 36 घंटे बाद बिजली सप्लाई मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed