फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   449 reserved in 722 wards of BDC.

बीडीसी के 722 वार्डों में 449 आरक्षित, जबकि 273 अनारक्षित

Sat, 20 Mar 2021 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
449 reserved in 722 wards of BDC.
बीडीसी के 722 वार्डों में 449 आरक्षित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद की सात क्षेत्र पंचायतों के 722 वार्डों की शनिवार को प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसमें 449 वार्ड आरक्षित, जबकि 273 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। 243 क्षेत्र पंचायत वार्डों में सभी वर्गों से महिला बीडीसी चुनी जाएंगी।
ब्लॉक मोहम्मदाबाद
89 ग्राम पंचायतों में 129 वार्ड हैं। इनमें 7 वार्ड अनुसूचित जाति महिला व 14 वार्ड अनुसूचित जाति के खाते में हैं। पिछड़ा वर्ग के 34 वार्डों में से 12 महिलाएं बीडीसी बनेंगी। इसके अलावा 24 वार्ड में महिला, जबकि 50 वार्ड अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कमालगंज
118 ग्राम पंचायतों के 139 क्षेत्र पंचायत वार्डों में अनुसूचित जाति महिला के 8, अनुसूचित जाति के 15, पिछड़ा वर्ग महिला के 13 व पिछड़ा वर्ग के 24, जबकि महिला के लिए 26 वार्ड आरक्षित किए गए। 53 वार्ड अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कायमगंज
87 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत के 113 वार्डों में अनुसूचित जाति महिला के 8, अनुसूचित जाति के 15, पिछड़ा वर्ग महिला के 10, पिछड़ा वर्ग के 20 व सामान्य महिला के वार्ड आरक्षित हैं। 40 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में हैं।
ब्लॉक शमसाबाद
96 ग्राम पंचायतों के 95 क्षेत्र पंचायत वार्डों में अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जाति महिला के 6, पिछड़ा वर्ग के 16, पिछड़ा वर्ग महिला के 9 व महिला के 17 वार्ड आरक्षित हैं। 36 वार्ड अनारक्षित हैं।
ब्लॉक राजेपुर
81 ग्राम पंचायतों के 93 वार्डों में अनुसूचित जाति के 6, अनुसूचित जाति महिला के 4, पिछड़ा वर्ग के 16, पिछड़ा वर्ग महिला के 9 व महिला के 18 वार्ड आरक्षित हैं। 40 वार्ड अनारक्षित हैं।
ब्लॉक बढ़पुर
59 ग्राम पंचायतों के 82 वार्डों में अनुसूचित जाति के 12, अनुसूचित जाति महिला के 6, पिछड़ा वर्ग के 14, पिछड़ा वर्ग महिला के 8 व महिला के लिए 14 वार्ड आरक्षित किए गए। वहीं 28 वार्ड अनारक्षित हैं।

ब्लॉक नवाबगंज
64 ग्राम पंचायतों के 71 वार्डों में अनुसूचित जाति के 9, अनुसूचित जाति महिला के 5, पिछड़ा वर्ग के 12, पिछड़ा वर्ग महिला के 7 व महिला के 12 वार्ड आरक्षित हैं। वहीं 26 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed