फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शिक्षिका ने दिया त्यागपत्र, प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप

शिक्षिका ने दिया त्यागपत्र, प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 12 Mar 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने दिया त्यागपत्र, प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने पद से त्यागपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा है। इसमें प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के डीएम रोड पारेस्ट कालोनी निवासी सुरेश चंद्र की पुत्री शालिनी ने 29 सितंबर 2016 में शमसाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कलुआपुर सानी में सहायक अध्यापक पद पर योगदान किया था। उसने अध्यापक पद से अपना त्यागपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा है। इसमें कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य सहायक अध्यापक जातिगत उसका उत्पीड़न करते हैं। इसकी शिकायत 11 नवंबर 2016 को की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसकी जानकारी पर प्रधानाध्यापक व अन्य सहायक अध्यापक उसको और अधिक परेशान करने लगे। उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं कराते थे। इससे उपस्थित होने के बाद भी उसको अनुपस्थित दिखा दिया जाता था। प्रधानाध्यापक ने गलत रिपोर्ट भेज कर उसका वेतन रुकवा दिया।
विज्ञापन


21 सितंबर 2017 को उसको सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। इस पर दो अक्तूबर 2017 को प्रत्यावेदन किया। जिसका निस्तारण नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक के उत्पीड़न से परेशान होकर दूसरे विद्यालय में तबादला करने का प्रार्थना पत्र बीएसए कार्यालय में दिया। इस पर भी सुनवाई नहीं हुई। उत्पीड़न से दुखी होकर वह सहायक अध्यापक के पद से त्याग पत्र दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रामसिंह ने बताया कि इसकी जानकारी उनको नहीं है। अभी तक त्यागपत्र नहीं मिला है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed