फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   394 bags of NPK worth Rs 11.42 lakh stolen from PCF warehouse

Farrukhabad News: पीसीएफ गोदाम से 11.42 लाख की 394 बोरी एनपीके चोरी

Wed, 27 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
394 bags of NPK worth Rs 11.42 lakh stolen from PCF warehouse
फोटो-13 पीसीएफ गोदाम की वह खिड़की जिससे निकाली गई खाद। संवाद
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के सातनपुर मंडी के सामने स्थित पीसीएफ गोदाम की रोशनदान तोड़कर एनपीके खाद की 394 बोरी चोरी कर ली गईं। गोदाम की सफाई करते समय रोशनदान टूटी मिलने पर गिनती कराई, तब चोरी की जानकारी हुई। भंडार नायक ज्ञानेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाद की वास्तविक कीमत 11.42 लाख रुपये है।
विज्ञापन

इटावा के थाना सैफई के गांव नगला चतुरी निवासी भंडार नायक ज्ञानेश कुमार ने कादरीगेट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि पीसीएफ गोदाम संख्या 2705 में इफ्को एनपीके की 17,870 बोरियों में 893.500 मीट्रिक टन खाद भंडारित थी। 22 मई को गोदाम को सफाई के लिए खोला तो पश्चिम दीवार का रोशनदान टूटा मिला। चोरी की आशंका पर जिला प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने अन्य स्टाफ के साथ गिनती कराई तो 17,476 बोरी मिली। इसमें खाद की 394 बोरी कम मिलीं। प्रबंधक को गोदाम संख्या डी-2709 के पीछे बाउंड्रीवॉल के किनारे खाद फैली मिली। जांच के बाद टूटे रोशनदान को ईंटों से चुनाई कर बंद करवा दिया गया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर शीघ्र ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी में रखी गई थी खाद, एक मार्च को सत्यापन
पीसीएफ गोदाम परिसर में मौजूद भंडार नायक यतेंद्र कुमार ने बताया कि यह खाद फरवरी में रैक आने के बाद इसे गोदाम में रखा गया था। एक मार्च को अधिकारियों ने खाद का सत्यापन भी किया था। उस समय सब कुछ सही सलामत था। झाड़ियां होने की वजह से उधर लोगों का कम आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फीट ऊंची जर्जर बाउंड्रीवॉल के ऊपर से ले जाने का दावा
गोदाम की जिस खिड़की से खाद की बोरियां निकालने का दावा किया गया, वह करीब दो गुणा ढाई फीट की है। यहां से जिस स्थान पर बाउंड्रीवॉल के दूसरी तरफ ले जाना बताया जा रहा, वहां की दूरी 100 मीटर से अधिक है। बाउंड्रीवॉल और गोदाम के बीच का रास्ता इतना संकरा है कि एक व्यक्ति ही जा सकता है। बाउंड्रीवॉल बेहद जर्जर है। उसकी ऊंचाई सात फीट है। ऐसे में दूसरी तरफ 50 किलो की बोरी ले जाना असंभव सा है।
चोरी के दौरान खेतों में भी खाद फैलने का दावा
कर्मियों का कहना है कि खेतों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के टायरों के निशान बने हैं। खेतों में जो खाद के दाने फैले हैं, वह कट्टे ले जाते समय के हैं। चोरी का सच भले ही पुलिस की जांच में सामने आए, मगर घटना की स्क्रिप्ट लिखी-लिखाई लग रही है।
गोदाम व आसपास सीसीटीवी कैमरे तक नहीं
सुनसान जगह में बने गोदाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। वहां कोई चौकीदार तक नहीं रहता है। इसके बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। आसपास कोई-कोई मकान भी ऐसा नहीं है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हों।

एक बोरी की कीमत 2900 रुपये

चोरी हुई एनपीके की एक बोरी की वास्तविक कीमत 2900 रुपये है। इस पर किसानों को करीब 1000 रुपये प्रति बोरी सब्सिडी दी जाती है। ऐसे में किसानों से एक बोरी के 1900 रुपये लिए जाते। अब चोरी होने के बाद क्लेम पूरा 2900 रुपये प्रति बोरी का होगा। इस तरह 394 बोरियों की कीमत 11,42,600 रुपये है।

फोटो-13 पीसीएफ गोदाम की वह खिड़की जिससे निकाली गई खाद। संवाद

फोटो-13 पीसीएफ गोदाम की वह खिड़की जिससे निकाली गई खाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed