{"_id":"602fb3f48ebc3e1cbb421563","slug":"38-thousand-rupees-was-taken-away-from-pocket-with-lift-farrukhabad-news-knp612743499","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर जेब से पार कर दिए 38 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेकर जेब से पार कर दिए 38 हजार रुपये
विज्ञापन
सुरेंद्र नाथ दुबे।
- फोटो : FARRUKHABAD
लिफ्ट लेकर जेब से उड़ा दिए 38 हजार रुपये
मोहम्मदाबाद। बेटी की सगाई के लिए बाइक से जा रहे पिता की जेब से युवक ने 38 हजार रुपये पार कर दिए। वह लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा था। पीड़ित ने अज्ञात युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव हरसिंहपुर शाही निवासी सुरेंद्र नाथ दुबे की बेटी पल्वी की बढ़पुर स्थित देवी मंदिर में शुक्रवार को सगाई थी। इसके लिए सुरेंद्र पड़ोसी सत्यनारायण मिश्रा के साथ बाइक से बढ़पुर जाने के लिए घर से निकले। कस्बे के चौराहे पर एक युवक ने उन्हें रोककर गैसिंगपुर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस पर सुरेंद्र ने उसे बाइक पर बैठा लिया।
गैसिंगपुर पहुंचने पर युवक उतर गया और वहां पहले से खड़े युवक की बाइक पर बैठकर वापस मोहम्मदाबाद की ओर चला गया। उसके जाने के बाद सुरेंद्र ने जेब टटोली तो 38 हजार रुपये गायब थे। इस पर सुरेंद्र नाथ कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। युवक का हुलिया बताया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।