फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3636 candidates remained absent in both the shifts

Farrukhabad News: दोनों पालियों में 3636 अभ्यार्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
3636 candidates remained absent in both the shifts
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 3636 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा में 4385 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 1831 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में आधार कार्ड नहीं लगाया गया था, उनका बायोमैट्रिक मशीन से अंगूठे का निशान व एक अन्य पहचान पत्र देखने के बाद उनको परीक्षा कक्षा के अंदर भेजा गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर एक इंस्पेक्टर सहित दरोगा, सिपाही तैनात रहे। सीओ व थानेदार केंद्रों का भ्रमण कर जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

शाम की पाली में 4411 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1805 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम डॉ. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने रखा बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज, नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज, सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां तैनात सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षा व सुरक्षा के संबंध में जानकारी की। सफाई व्यवस्था व पानी के इंतजाम भी देखे। एसपी ने सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed