{"_id":"61d1f37202977801a136765b","slug":"350-sleepers-went-to-badaun-traffic-stopped-from-pantoon-bridge-farrukhabad-news-knp673165413","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं गए 350 स्लीपर, पैंटून पुल से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं गए 350 स्लीपर, पैंटून पुल से आवागमन बंद
विज्ञापन
रामगंगा के कोलाघाट से पैंटून पुल से हटे स्लीपर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरीनपुर में कोलाघाट पुल का एक पिलर धंसने के बाद बनाया गया पैंटून पुल भी बंद हो गया है। इस पर पड़े 450 स्लीपर (पीपों को जोड़ने वाले लोहे के पटरे) में दो टूट गए हैं। 350 स्लीपर बदायूं जिले को वापस कर दिए गए हैं। शमसाबाद-जलालाबाद संपर्क मार्ग बंद होने से क्षेत्र के लोगों को अब फर्रुखाबाद होते हुए आवागमन करना पड़ेगा।
गांव जरीनपुर के आगे रामगंगा नदी के कोलाघाट पर बना पुल करीब एक माह पूर्व ध्वस्त हो गया था। इससे आवागमन बंद होने से पीडब्ल्यूडी की ओर से पैंटून पुल बनवाया गया था। इस पर डाले गए 450 स्लीपर में से 350 बदायूं से मंगाए गए थे। इन स्लीपरों में दो शनिवार को टूट गए और 350 को बदायूं वापस भेज दिया गया।
इससे पैंटून पुल से आवागमन बंद हो गया है। इस कारण शमसाबाद व जलालाबाद का सीधा मार्ग बंद होने से आने-जाने वाले लोगों को फर्रुखाबाद शहर से घूम कर जाना पड़ेगा। शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी के एई जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो स्लीपर टूटे नहीं हैं। उनमें कुछ खराबी आई है। 350 स्लीपर बदायूं जनपद से लिए गए थे। वह वापस कर दिए गए हैं। नये स्लीपर बनवाए जा रहे हैं। 10 जनवरी तक बनकर आ जाएंगे। इन्हें डालकर पैंटून पुल से आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
रामगंगा नदी पर बने पैंटून पुल से आवागमन बंद होने से लोग स्टीमर और नाव से आवागमन करने लगे हैं। रविवार को एक ग्रामीण ने जलालाबाद जाने के लिए बाइक स्टीमर पर रखी। उसी दौरान दूसरी बाइक भी स्टीमर पर रख दी गई। इससे असंतुलित होकर स्टीमर नदी में पलट गया और बाइक नदी में डूब गई। गनीमत रही कि उस समय स्टीमर में यात्री नहीं थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस को जानकारी मिली कि स्टीमर पलटने से सवारियां नदी में डूब गईं। इससे पुलिस गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोर ने बाइक निकाल ली। बताया गया कि सिर्फ बाइक गंगा नदी में गिरी थी। स्टीमर पर कोई सवारी नहीं थी। (संवाद)