फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   35 korona sankrimit mile

स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले में 35 नए कोरोना संक्रमित

Sun, 20 Sep 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
35 korona sankrimit mile
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 35 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें लोहिया कैंपस निवासी स्वास्थ्य कर्मी व उसके परिजन भी शामिल हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2066 हो गई है। इनमेें 1562 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 34 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 470 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में लोहिया अस्पताल परिसर निवासी सीनियर लैब टेक्नीशियन की पत्नी, बेटे के अलावा वार्ड ब्वाय सहित पांच लोग व सैंपलिंग में ड्यूटी कर रहा एलटी भी संक्रमित मिला। इसके अलावा मोहल्ला गोला कोहना निवासी युवक, जेएनवी रोड निवासी वृद्ध व युवक, जजेज कालोनी निवासी वृद्धा, हैवतपुर गढ़िया निवासी दो महिलाओं, युवती व बालक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कमालगंज के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी अधेड़, युवक व किशोर, माझगांव कंपिल निवासी वृद्ध, युवक व किशोर, गांव अकराबाद निवासी अधेड़, कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी युवक व रजपालपुर निवासी वृद्ध कोरोना की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed