फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   32nd Mood Conference from tomorrow

बिना शरीर किसी धर्म का पालन करना असंभव

Fri, 20 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
32nd Mood Conference from tomorrow
मानस सम्मेलन की जानकारी देते पं. रामबाबू पाठक। - फोटो : FARRUKHABAD
32वां मानस सम्मेलन कल से
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इस बार मानस सम्मेलन का आयोजन 22 नवंबर से होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामबाबू पाठक ने ये जानकारी देते हुए कहा, बिना शरीर के किसी भी धर्म का पालन नहीं हो सकता। इसलिए सबसे पहले हमें शरीर की रक्षा करनी है। इस बार के सम्मेलन में प्रतिदिन शरीर की सुरक्षा पर व्याख्यान होगा।
मानस विचार समिति की देखरेख में 32वें मानस सम्मेलन का आयोजन पंडाबाग के हाल में होगा। संयोजक ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्राकृतिक आपदा का दौर है। ऐसे में धैर्य के साथ नियमों का पालन कर बचाव करना जरूरी है। कहा कि कथा का उद्देश्य खुद के साथ समाज और राष्ट्र की सुरक्षा करना भी है।
विज्ञापन

जालौन के ईश्वरदास ब्रह्मचारी, बरेली के ब्रजेश पाठक, बांदा के रामगोपाल तिवारी, झांसी के अरुण गोस्वामी और उरई के मिथलेश दीक्षित आयोजन के मुख्य वक्ता होंगे। धैर्य एवं शौर्य, माया एवं जगत, कर्म प्रधान, शिव चरित्र, सुख-दुख, समय-कुसमय, ईश्वर एवं जीव, भक्त हनुमान समेत 11 बिंदुओं पर वक्ता अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जानकी विवाह, राम राज्याभिषेक विशेष उत्सव मनाए जाएंगे। बिना मास्क कथा श्रवण नहीं कर सकेंगे। मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। सूर्य पूजन दोपहर एक से दो बजे तक होगा। कथा आयोजन प्रतिदिन दोपहर एक से शाम छह बजे तक चलेगा। इस मौके पर ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, सुजीत पाठक उर्फ बंटू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed