{"_id":"5cc49610bdec22070264a4fe","slug":"31556387344-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां ही हैं आने वाला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां ही हैं आने वाला कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के मोहल्ला चौधरियान स्थित बाबू नरायन शिक्षण संस्थान में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस दौरान उपनिरीक्षक दीपक भाटी ने कहा कि बेटियां आज के समय में बेटों से बहुत आगे निकल चुकी हैं। बेटियां से ही आने वाला कल है। इसलिए बेटियों को बचाना हम सबका धर्म है। अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाया जा रहा है।
यह सराहनीय है। वहीं महिला सिपाही नीरज सिंह ने छात्राओं से कहा कि यदि कोई भी अभद्रता करने की कोशिश करें तो उसका डटकर सामान करें। अपने स्कूल में आकर जानकारी दें या परिजनों को बताएं। किसी भी समस्या में 1090 व 100 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। घटना को छुपाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। लड़कियों को शिक्षा की दिशा में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। शिक्षिका रजनी शाक्य ने कहा कि बेटियां निडर होकर आगे बढ़े।
बेटियां आज विदेशों में खेल जगत से लेकर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। देश की सेना में भी बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षक राजेश कुमार ने छात्राओं को 29 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान को लेकर शपथ दिलाई।
किसी के घर पर माता-पिता या दादा-दादी बुजुर्ग हैं और चलने में असमर्थ हैं तो उनका सहारा बनकर हम सब को उन्हें मतदान जरूर करवाना है। देश हित में मतदान करना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक नंदराम शाक्य महिला सिपाही उमा चाहर, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार, रजीउल्ला खान, अजय कुमार, शशांक शुक्ला, जितेंद्र यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहें।
बेटियां ही हैं आने वाला कल
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन