फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   31 shops closed at roadways bus stand in farrukhabad

रोडवेज बस अड्डे पर बनीं 31 दुकानें टूटेंगी

Sat, 28 Jul 2018 12:18 AM IST
फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद Updated Sat, 28 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
31 shops closed at roadways bus stand in farrukhabad
बस स्टेशन के बाद बनी दुकानों की भूमि की पैमाइश करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबादः रोडवेज बस स्टेशन फर्रुखाबाद पर बनीं 31 दुकानें जल्द ही टूटेंगी। जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरएम) ने रोडवेज बस स्टेशन पहुंचकर पैमाइश कराई।
विज्ञापन



रोडवेज बस स्टेशन फर्रुखाबाद की जगह पर 31 दुकानें बनी हैं। परिवहन विभाग कई बार दुकानदारों को नोटिस जारी कर चुका है। बीते दिनों जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बस स्टेशन का निरीक्षण कर दुकानों को तोड़ने के आदेश दिए थे। दुकानदारों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच के बाद ही दुकानें तुड़वाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेके जैन, एआरएम वीके गंगवार और भू लेखपाल जगपाल सिंह रोडवेज बस स्टेशन के बाहर बनीं दुकानों की पैमाइश करने पहुंचे। अफसरों को देख दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट और एआरएम ने अपनी देखरेख में पैमाइश शुरू कराई। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चली पैमाइश के बाद अफसर लौट गए। इस संबंध में एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि पैमाइश में सभी दुकानें परिवहन विभाग की जमीन पर बनी होनी पाई गईं। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। दुकानों को तोड़ा जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed