फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3000 Kalpavasis who reached Ramnagariya are spending the night in darkness.

Farrukhabad News: रामनगरिया में पहुंचे 3000 कल्पवासी अंधेरे में गुजार रहे रात

Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
3000 Kalpavasis who reached Ramnagariya are spending the night in darkness.
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में करीब तीन हजार कल्पवासी पहुंच चुके हैं। राउटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक बिजली व्यवस्था न होने से कल्पवासी अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। शौचालय शुरू न होने और हैंडपंप की भी दिक्कतें हैं।
विज्ञापन


गंगा तट पर मेला रामनगरिया का 13 जनवरी को शुभारंभ होगा। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मेला प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं अधूरी हैं। इन दिनों कड़ाके की ठंड में गंगा भक्त अपनी राउटी लगा रहे हैं। करीब तीन हजार राउटी लग चुकी हैं। दूसरी ओर साधु-संत भी अपना क्षेत्र घेरकर राउटी लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो 10 दिन ही शेष रहने के बावजूद मेला क्षेत्र में अभी तक बिजली का भी इंतजाम नहीं हो सका। इससे कल्पवासी व संत अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। बिजली की लाइनें डालने का काम चल रहा है। करीब 1500 शौचालयों का निर्माण होना है, इनमें अभी तक एक भी शौचालय तैयार नहीं किया जा सका है। पेयजल के हैंडपंप लगाने का काम भी कछुआ गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
डीएम से की शिकायत
श्री पंचदस जूना अखाड़ा मेला रामनगरिया संत समिति के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने मेला रामनगरिया में समस्याओं की जानकारी दी। कहा कि मेला में बिजली, पानी, टीनशेड, बैरीकेडिंग की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। डीएम ने शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का भरोसा दिया।
------------
बिना टेंडर आया टेंट का सामान
मेला रामनगरिया की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अभी तक टेंट, मनोरंजन, वाहन स्टैंड का ठेका नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को दोबारा टेंडर कराने के निर्देश दिए। टेंट का ठेका न होने से मेले में साधु-संतों के क्षेत्र नहीं बन पा रहे हैं। संतों की नाराजगी के चलते मेला प्रशासन ने आगरा के पुराने ठेकेदार को ही टेंट लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी।



------------
क्षेत्र लगाने की समस्या के निस्तारण के लिए की बैठक

मेला रामनगरिया में क्षेत्र व राउटी लगाने को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। चौआपुर क्षेत्र लगाने को दो साधु दावा कर रहे है। इससे बंटी बाबा, शिवराम दास के बीच विवाद चल रहा है। श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा मेला संत समिति के अध्यक्ष व वैष्णव संप्रदाय मेला संत समिति अध्यक्ष बाबा मोहनदास ने संतों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की बात सुनी। इस दौरान विष्णुदास, मोहनदास, गंगादास, वेदप्रकाश दास, सागरपुरी, विपिन पूरी आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed