{"_id":"64d9192260b593976b0d2ed7","slug":"300-villages-power-cut-due-to-fault-in-33kv-line-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1799-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 33केवी लाइन में फाल्ट से गुल रही 300 गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 33केवी लाइन में फाल्ट से गुल रही 300 गांव की बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। 33केवी की लाइन में फाल्ट से क्षेत्र के 300 गांव की बिजली सात घंटे गुल रही। रविवार सुबह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की जा सकी। वहीं करनपुर दत्त फीडर की वीसीबी खराब होने से 20 गांव को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिल सकी।
क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से 33केवी लाइन के अधिकांश खंभे पानी में हैं। गांव कुतलूपुर के पास बाढ़ का पानी भरा होने से पेड़ रात करीब 12 बजे के बाद पेड़ 33 केवी लाइन पर गिरा। इससे लाइन ट्रिप हो गई और क्षेत्र के चारों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 300 गांव की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर रविवार सुबह अवर अभियंता होरी लाल ने कर्मचारियों को लगाकर पोल रखी पेड़ की डाल कटवाई।
इसके बाद 33केवी लाइन के तार की मरम्मत कर चारों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इससे उपभोक्ताओं को करीब सात घंटे बाद बिजली मिल सकी। वहीं अमृतपुर के पुराने बिजली उपकेंद्र के करनपुर दत्त फीडर की शनिवार शाम पांच वीसीबी खराब हो गई। इससे क्षेत्र के 20 गांवों में रात भर अंधेरा छाये रहने के साथ रविवार को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिल सकी। अवर अभियंता होरी लाल ने बताया कि वीसीबी की मरम्मत चल रही है। वीसीबी ठीक होते ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।