फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   300 police personnel will be screened

अस्सी किलो वजन व 50 की उम्र पार कर चुके तीन सौ पुलिसकर्मी चिह्नित

Sun, 18 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
300 police personnel will be screened
300 पुलिस कर्मियों की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 80 किलो वजन व 50 की उम्र पार कर चुके तीन सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की सूची बनाकर तैयार कर ली गई है। एसपी ने स्क्रीनिंग के लिए एएसपी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी चरित्र पंजिका में पुलिसकर्मी को अब तक मिले दंडों का अवलोकन करेगी। लापरवाह व तोंदू पुलिस कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
शासन के आदेश पर जनपद के सभी थानों व अन्य शाखाओं से 50 की उम्र पार कर चुके व 80 किलो से अधिक वजन के पुलिस कर्मियों की सूची बन गई है। तीन सौ से अधिक पुलिस कर्मी चिह्नित किए गए है। कई पुलिस कर्मियों ने एक पखवारे में जिम व योग करके अपना पांच से सात किलो वजन घटा लिया और लोहिया अस्पताल से फिटनेस प्रमाण पत्र बनवा लिया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी अपने पुराने ढर्रे पर ही हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने एएसपी अजय प्रताप की अध्यक्षता में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह सहित वरिष्ठ लिपिक माया देवी की कमेटी का गठन किया है। कमेटी चिह्नित पुलिस कर्मियों की चरित्र पंजिका में अब तक की नौकरी में मिले दंडों का अवलोकन कर पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रुप से भी वार्ता करेगी। इसके बाद लापरवाह व तोंदू पुलिसकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पुलिस कर्मी चिह्नित
निरीक्षक 7
उपनिरीक्षक 30 से 35
दीवान 225 से 230 तक
सिपाही 35 से 40 तक
पुलिसकर्मियों की सूची लगभग बनकर तैयार है। कमेटी का गठन कर दिया गया है। स्क्रीनिंग होने के बाद लापरवाह व अस्सी किलो से अधिक वजन के पुलिसकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। शासन के आदेश का पूरी निष्पक्षता से पालन किया जा रहा है। -डॉ अनिल मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed