{"_id":"608c3abc8ebc3e245801d719","slug":"29-thousand-people-to-be-screened-kit-1000-farrukhabad-news-knp626139364","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 एंटीजन किट से 29 हजार लोगों की कैसे होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 एंटीजन किट से 29 हजार लोगों की कैसे होगी जांच
विज्ञापन
29 हजार लोगों की होनी जांच, किट 1000
फर्रुखाबाद। निगेटिव रिपोर्ट दिखाए बिना मतगणना स्थल में प्रवेश पर रोक है और प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं सहित करीब 29 हजार लोगों की कोरोना जांच होनी है। डीएम ने सीएमओ को ब्लाक मुख्यालयों पर कैंप लगाकर जांच के आदेश दिए हैं। समस्या ये है कि जिले में 1000 एंटीजन किट ही उपलब्ध हैं। ऐसे में सीएमओ ने एक दिन में जांच कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई (कल) होनी है। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए सभी प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों पर 510 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के 588 पदों पर करीब 5900 व बीडीसी के 702 पदों पर करीब 4200 प्रत्याशी मैदान में थी। ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों में 50 फीसदी निर्विरोध व रिक्त पदों को छोड़कर इतने ही प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।
प्रधान व बीडीसी को एक-एक अभिकर्ता, जिपं सदस्य को दो व ग्रापं सदस्य पद के प्रत्याशी या उसके अभिकर्ता को मतगणना कराने की अनुमति होगी। इस हिसाब से प्रत्याशी व अभिकर्ता सहित 29000 लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत है। शनिवार का ही समय रिपोर्ट लेने के लिए है।
विज्ञापन
दुश्वारी ये कि स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र 1000 एंटीजन किट ही उपलब्ध हैं। इससे सीएमओ ने सभी की जांच में असमर्थता जता दी है। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि शनिवार को एंटीजन किट मिलने की गुंजाइश भी कम है। इससे किट की उपलब्धता के अनुसार जितनी जांच हो सकेगी, उतनी की जाएगी। वहीं प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता निगेटिव जांच रिपोर्ट के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं।
जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेंगे कैंप
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीएमओ को कोरोना जांच के लिए आठ स्थानों पर कैंप लगाने के आदेश दिए हैं। एक कैंप कलक्ट्रेट मुख्यालय के अलावा ब्लॉक कमालगंज, बढ़पुर, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज में लगेगा। इन कैंप में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि प्रत्येक कैंप में 125 एंटीजन किट जांच के लिए दी जाएंगी। इससे 1000 लोगों की ही जांच हो सकेगी।