फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   286 recruited into the army

286 रिक्रूट हुए सेना में शामिल

Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
286 recruited into the army
चटर्जी ग्राउंड में सलामी लेते ब्रिगेडियर जीएस जामवाल। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर के चटर्जी ग्रांउड पर सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें रिक्रूट ने अनुशासन, कदम ताल के साथ देश की सेवा के लिए मिसाल पेश की। परेड में बैंड की धुन पर 286 रिक्रूटों ने देश की शान के लिए मर-मिटने की कसम खाई।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर जीएस जामवाल ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सैनिक देश के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उसके साथ सिख लाइट रेजिमेंट में जवानों कि संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जवानों के माता-पिता को धन्यवाद दिया। जिन्होंने अपने बेटे को सेना में भर्ती करा कर देश की सेवा के लिए दिया है। ट्रेनिंग के दौरान पीटी, फायरिंग, शारीरिक दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दो सैनिकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

सिख लाइट रेजिमेंट में कहा जाता कि एक सैनिक सौ के बराबर होता है। इस मौके पर सैनिकों के माता-पिता को मेडल देकर उनको भी सम्मानित किया है। आर्मी बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाकर सभी का मन मोह लिया। पासिंग आउट परेड को ड्रोन कैमरे से रिकार्ड किया गया। कार्यक्रम में कर्नल एसके पांडेय, कर्नल एसके मोहला, सूबेदार मेजर गुरबक्श सिंह, बलविंदर सिंह, नायब सूबेदार रविंद्र सिंह आदि सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed