फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   28 people in the grip of Corona, including the doctor

डाक्टर व सिपाही की पत्नी सहित 25 लोग कोरोना की चपेट में

Fri, 11 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
28 people in the grip of Corona, including the doctor
डॉक्टर समेत 28 लोग कोरोना की चपेट में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 28 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इनमें सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉक्टर व एक सिपाही की पत्नी भी संक्रमित मिली है। जिले में अब तक 1655 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 680 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 552 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि 396 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जांच रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में तैनात जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व शमसाबाद थाने में तैनात सिपाही की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मसेनी निवासी दो युवक, पांचालघाट निवासी महिला, न्यू आदर्श कालोनी निवासी युवक, शिवनगर कालोनी निवासी युुवक, आवास विकास कालोनी निवासी महिला, बालक, पांचालघाट व कुटरा निवासी दो युवक के अलावा पक्कापुल, भोलेपुर व अमेठी जदीद निवासी तीन महिलाएं कोरोना की चपेट में हैं।
विज्ञापन

बरगदियाघाट निवासी अधेड़ भी संक्रमित है। कायमगंज के मझगांव, मोहद्दीनपुर रठौरा निवासी वृद्ध व किशोरी, सुल्तनापुर पलनापुर निवासी निजी स्कूल का शिक्षक, शमसाबाद का युवक, फरीदपुर निवासी महिला, जहानगंज घाटमपुर निवासी युवक भी संक्रमित मिले। इसके अलावा जेएनवी रोड निवासी वृद्ध, महिला व नगला प्रीतम निवासी युवक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed