फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   26 nominations in the by-five by-election

पांच प्रधान के उपचुनाव में 26 हुए नामांकन

Tue, 13 Feb 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
26 nominations in the by-five by-election
filling nomination papers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान के पांच पदों के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन कराकर दावेदारी की है। सदस्य पदों पर अधिकांश जगह एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है। मोहम्मदाबाद के देवसनी प्रथम ग्राम सभा से बीडीसी सदस्य के रिक्त पद पर किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। 13 फरवरी को नामांकन कराने वालों के पर्चों की जांच होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को ब्लाक कार्यालयों में नामांकन सुबह 10 बजे से शुरू हुए। कमालगंज ब्लाक कार्यालय पर ग्राम सभा शृंगीरामपुर के प्रधान पद के लिए स्नेहलता, प्रियंका, वीरेंद्र कुमार, शिवम, गुंजन और प्रीति ने नामांकन कराया। नवाबगंज ब्लाक में ग्राम सभा विजौरी के रिक्त प्रदान पद पर चुनाव लड़ने को छह प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। इसमें से भूमि राज सिंह, इनकी पत्नी सावित्री देवी, राजेश्वर सिंह और जेल में निरुद्ध चल रहे आदित्य यादव ने पर्चा दाखिल किया है। दो लोगों ने पर्चा खरीदने के बाद नामांकन नहीं कराया। मोहम्मदाबाद ब्लॉक कार्यालय में ग्राम सभा बाकरपुर में प्रधान के रिक्त पद पर चुनाव लड़ने को रजनी वर्मा, गिरीश चंद्र, रामलडैती ने नामांकन किया है। ग्राम सभा कन्हूयाकूबपुर के प्रधान के रिक्त पद पर चुनाव लड़ने को अमृतादेवी, विवेक कुमार, आशादेवी, आमेंद्र, बादाम सिंह, कलक्टर सिंह ने नामांकन किया। शमसाबाद ब्लाक कार्यालय में ग्राम सभा मुरैठी से प्रधान के रिक्त पद पर चुनाव लड़ने को मिहीलाल, विमलादेवी, मानवेंद्र, इंद्रपाल, सुमनलता, रामपाल और अजीत प्रताप ने नामांकन किया है। बीडीसी के रिक्त पदों के लिए बढ़पुर ब्लाक की ग्राम सभा लखमीपुर के वार्ड दो से सुधा पत्नी विनय कुमार, मोहम्मदाबाद ब्लाक की ग्राम सभा सिठौली के वार्ड संख्या 10 से बीडीसी सदस्य पद को गजराज सिंह, ग्राम सभा खिमसेपुर के वार्ड 10 से बीडीसी सदस्य पद को रामजानकी, ग्राम सभा हुसैनपुर दरियाव के वार्ड आठ से बीडीसी सदस्य पद को भीमसेन, प्रेमादेवी ने नामांकन किया है। ग्राम सभा देवसनी प्रथम के वार्ड 66 से बीडीसी सदस्य पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया। राजेपुर ब्लाक की ग्राम सभा सीढ़ेचकरपुर के वार्ड दो से बीडीसी पद के लिए सोरभ  ग्राम सभा डबरी के वार्ड चार से बीडीसी पद के लिए खुशीराम, बरूरा ग्राम सभा के वार्ड चार अमर नाथ ने नामांकन कराया है। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा नरैनामऊ के वार्ड संख्या 102 के बीडीसी के रिक्त पद से चुनाव लड़ने को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर मंत्री लालू गंगवार की भाभी अनुपम गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। भाजपा नेता मनोज गंगवार की पत्नी अनुपम गंगवार ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed