फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   26 bighas of wheat crop burnt due to spark falling due to collision of stars

तारों के टकराने से गिरी चिंगारी से 26 बीघा गेहूं की फसल जलीं

Sun, 17 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
26 bighas of wheat crop burnt due to spark falling due to collision of stars
गांव जिठौली में गेहूं की फसल में लगी आग से उठती लपटें। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन के झूलते तार तेज हवा चलने से आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और 26 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल की दो गाड़ियों और ग्रामीणों ने आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी हरिकिशन के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के ऊपर से दहेलिया फीडर की हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार को बिजली के झूलते तार तेज हवा में आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। इससे हरिकिशन के खेत से आग की लपटें उठने लगी। लपटों ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग लगी देखकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना दमकल को दी। जानकारी मिलने पर एसओ दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग को बुझाने में दमकल कर्मी लग गए। आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के कारण आग बुझने के बाद फिर से धुआं देकर जल जाती थी। खेत में आग न पहुंचे इसको लेकर किसान ट्रैक्टर से अपने खेत के मेड़ के पास खोदाई और जुताई करने लगे। लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग से हरिकिशन की पांच बीघा, गांव नगरिया गिरधर निवासी कुशल पाल की 14 बीघा, जिठौली निवासी जोगराज सिंह की पांच बीघा, श्रीराम की एक बीघा, महेेश पाल की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुुंकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed