फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 percent less rainfall field empty

कम बारिश से 25 फीसदी खेत खाली

Fri, 24 Jul 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
बरसात में देरी और पानी कम बरसने के आकलन पर किसानों ने खरीफ की फसलें बोने
विज्ञापन
में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जिले में इस बार 55,811 हेक्टेयर रकबा में खरीफ की फसलों की बुवाई का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष किसानों ने 48519 हेक्टेयर रकबा में ही बुवाई की है। 7229 हेक्टयर रकबा खाली छोड़ दिया गया। कम बरसात से

फसलों की पैदावार में गिरावट भी आंकी जा रही है। इस बार जुलाई में बरसात हुई। यह औसत से काफी है। इससे किसानों ने देरी से बुवाई शुरू की और जरूरत भर ही खेतों में बीज डाले। इससे लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। 7292 हेक्टेयर रकबे को बिना बुवाई के खाली छोड़ दिया। इस बार 4181 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बुवाई नहीं हुई। मक्का

के 1065, बाजरा के 1669, अरहर के 105, उर्द केे 46, मूंग के 5 हेक्टेयर व मूंगफली के 47 हेक्टेयर रकबे में किसानों ने बुवाई नहीं की। फसल बोने वाले किसान भी मुश्किल में हैं। इन्हें सिंचाई पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती चल रही है। डीजल से सिंचाई महंगी है। बादल आते हैं लेकिन बिना बरसे निकल जाते हैं।

बरसात न होने से पैदावार प्रभावित होने का अंदेशा है। जिला कृषि अधिकारी एके सचान का कहना है कि बरसात में देरी से बुवाई का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। पानी कम बरसा है। इससे 20 से 25 फीसदी उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।  

फसल     लक्ष्य (हेक्टेयर )     बुवाई (हेक्टेयर )
धान     12314                  8133
मक्का   32460                  31395
ज्वार   961                       897
बाजरा   3800                   2131
उर्द      1319                  1273
मूंग       57                     52
विज्ञापन

अरहर  1483                  1378
मूंगफली  745                   698
तिल     2672                  2562
 
 
2012-2013 से 2015-2016 में बारिश (जून और जुलाई)
जून माह
वर्ष        2012-13        2013-14         2014-15       2015-16                      
विज्ञापन
विज्ञापन

जून         0                       175.13 मिमी.     0                  25.36  मिमी.
जुलाइर्    135.67 मिमी. 234.46 मिमी.     95.31 मिमी.     146.27 मिमी.

इस महीने औसत बरसात
6 जुलाई     31.13 मिमी.
7 जुलाई      37.33 मिमी.
8 जुलाई     2.86 मिमी.
9 जुलाई      7.46 मिमी.
11 जुलाई    11.3 मिमी.
12 जुलाई     34.86 मिमी.
13 जुलाई     10.9 मिमी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed