फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 bed Ayurvedic hospital started in donation building

Farrukhabad News: दान के भवन में 25 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू

Fri, 16 Feb 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
25 bed Ayurvedic hospital started in donation building
फर्रुखाबाद। दान में दिए भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी ने चंद्र प्रकाश विमला देवी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने दानदाता चंद्रप्रकाश बाथम को धन्यवाद देते हुए हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहने का वादा किया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी चंद्र प्रकाश बाथम का पुराना जिला अस्पताल रोड पर बेशकीमती भवन है। उनकी पत्नी विमला देवी का निधन हो चुका है, उनके कोई संतान भी नहीं है। उन्हें आयुर्वेद पर भरोसा है। एक कक्ष में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल में वह दवाई लेने गए। वहां की समस्याएं देखकर अपने मकान में ही आयुर्वेदिक अस्पताल खुलवाने की ठान ली।
विज्ञापन

हालांकि उनके इस मकान पर काफी लोगों की नजर थी। दो वर्ष पूर्व से उन्होंने भवन दान करने की प्रक्रिया शुरू की। राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद भवन का आयुर्वेद चिकित्सालय के नाम से पिछले कुछ माह पूर्व ही एडीएम ने बैनामे की कार्रवाई पूरी कराई। गुरुवार को जब उनके भवन में चंद्र प्रकाश विमला देवी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उद्घाटन हुआ तो मानों उनके चेहरे पर सपना पूरा होने की मुस्कुराहट दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ.सर्वेश कुमार के साथ 25 शैय्या अस्पताल का उद्घाटन किया। चंद्रप्रकाश बाथम ने डीएम से सुरक्षा व्यवस्था आदि सहयोग देने के साथ अतिक्रमण हटवाने की बात कही। इस दौरान लगे शिविर में 182 मरीज देखे गए। सांसद प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ.दीप्ति त्रिवेदी, डाॅ.आदित्य किशोर, चिकित्साधिकारी डाॅ.संतोष कुमार मिश्रा, योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed