फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2422 awaiting money for housing beneficiaries

2422 लाभार्थियों को आवास के लिए पैसे का इंतजार

Sat, 25 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव के गरीबों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना पहले साल ही धड़ाम हो गई। जिले के सात विकास खंडों के 603 गांवों में 2422 लोगों को चुना गया है लेकिन 10 महीने बीतने के बावजूद किसी को पैसा नहीं मिला।गंगा, काली और रामगंगा नदियों के किनारे बसे सैकड़ों गांव अक्सर बारिश का कहर झेलते हैं। बाढ़ में जलभराव के अलावा बारिश के मौसम में गांव में बने कच्चे मकान कई बार ढहने से हादसे भी हुए।

विज्ञापन


ऐसे में गरीबों की जान बचाने के लिए  पहले इंदिरा आवास योजना में 70 हजार रुपये की मदद मिलती थी। वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना खत्म कर उसके स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना चालू की। इसके तहत मदद राशि बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपये निर्धारित कर दी। घर बनाने के लिए ज्यादा रुपये मिलने की योजना से लोगों में खुशी थी, लेकिन इसके क्रियान्वयन में हुई देरी से अब लोग मायूस हैं। जनपद में 1136 अनुसूचित जाति, 819 अल्पसंख्यक व 467 अन्य जाति के लोग आवास के लिए चयनित हुए थे। अब वह धनराशि के लिए ब्लाकों और विकास भवन के चक्कर लगा रहे हैं। ब्लाक के अधिकारी जनपद स्तर पर तो जिले के अधिकारी शासन स्तर से बजट न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की तीन समान किश्तों में धनराशि लाभार्थी को मिलनी है, लेकिन अभी तक किसी को पहली किश्त तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


जनपद स्तर पर कोई देरी नहीं हुई है। लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2011 में सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना के आधार पर लाभार्थी चयन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। धनराशि सीधे शासन से लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचनी है। चुनाव आचार संहिता की वजह से योजना जहां की तहां अटकी है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद योजना को साकार किया जाएगा। डॉ. पीआर विश्वकर्मा, पीडी डीआरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ब्लाक   इंतजार कर रहे लाभार्थी
बढ़पुर          170
कायमगंज       367
कमालगंज       603
मोहम्मदाबाद     422
नवाबगंज        243
राजेपुर           282
शमशाबाद       335

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed