फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   24 days have passed since the interview, delay in releasing the selection list

Farrukhabad News: साक्षात्कार के 24 दिन गुजरे, चयन सूची जारी करने में हीलाहवाली

Fri, 10 Apr 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
24 days have passed since the interview, delay in releasing the selection list
फर्रुखाबाद। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शिक्षित करने के लिए एजुकेटर भर्ती के साक्षात्कार को 24 दिन गुजर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग चयन सूची जारी करने में हीलाहवाली बरत रहा है। साक्षात्कार में शामिल हुए 1278 अभ्यर्थी जिम्मेदारों के चहेतों के चक्कर लगा रहे हैं। इससे आशंकाओं को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने के लिए 106 के पदों पर एजुकेटरों की भर्ती करनी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए सितंबर में विज्ञापन जारी किया था। इसमें 3388 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अक्तूबर माह में कागजों का सत्यापन कराया गया। साक्षात्कार के शुरुआती दौर में ही लिस्ट जारी करने में काफी खेल हुआ। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया था। सीडीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद अपनी देखरेख में बेसिक शिक्षा की ओर से जारी की गई साक्षात्कार की सूची को अपने हिसाब से बनवाकर जारी करवा दी थी। इसके बाद विकास भवन में 28 फरवरी से 16 मार्च तक चले साक्षात्कार में 1278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


साक्षात्कार के 24 दिन गुजरने के बावजूद विभाग ने अभी तक चयन सूची जारी नहीं की। विभागीय जिम्मेदारों के चहेतों के यहां साक्षात्कार में शामिल हो चुके अभ्यर्थी रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। इससे चयन में होने वाली पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों का आना शुरू हो गया। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मार्च की क्लोजिंग की वजह से देरी हुई है। रही बात चर्चा की, तो सभी भर्ती में लोग उल्टी सीधी बातें करते हैं। दो-चार दिन में चयन लिस्ट जारी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed