{"_id":"5fa18ebe8ebc3e9bb2207c25","slug":"24-corona-infected-including-three-health-workers-farrukhabad-news-knp5922654167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 24 लोग कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 24 लोग कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में कोरोना जांच को नमूने लेते कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 24 मिले कोरोना संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें लोहिया अस्पताल के वार्ड ब्वाय व उसके तीन परिजन भी शामिल हैं। जिले में अब तक 3973 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3688 लोग ठीक हो चुके, जबकि 59 दम तोड़ चुके हैं। जिले में अभी 226 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में लोहिया अस्पताल कैंपस निवासी एक वार्ड ब्वाय, उसकी पत्नी, पुत्री व पुत्र संक्रमित पाए गए। सीएचसी राजेपुर के लैब असिस्टेंट की एल-2 अस्पताल में ड्यूटी थी। वह भी कोरोना की चपेट में आ गया।
वहीं सीएचसी मोहम्मदाबाद के लैब टेक्नीशियन भी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला। शहर के मोहल्ला खतराना निवासी महिला, मसेनी निवासी युवक, मनिहारी निवासी अधेड़, फतेहगढ़ के लोको रोड निवासी युवक, नेकपुर कलां निवासी वृद्ध, भोलेपुर निवासी वृद्ध संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा कायमगंज के गऊटोला निवासी महिला, चिलौली पठान निवासी युवक, नवाबगंज के गांव ममरेजपुर निवासी युवक, नौगांव निवासी युवती, कुद्दीपुर निवासी युवक, शमसाबाद के परमनगर निवासी युवक, किसरोली निवासी महिला, राजेपुर के गांव गांधी निवासी युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।