{"_id":"68d97a6c20205ed2c40a832c","slug":"23780-bags-of-dap-14360-bags-of-npk-were-found-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-130655-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 23780 बोरी डीएपी, 14360 बोरी एनपीके मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 23780 बोरी डीएपी, 14360 बोरी एनपीके मिली
Sun, 28 Sep 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू व अन्य फसलों की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले को 23780 बोरी डीएपी व 14360 बोरी एनपीके खाद और मिली है। रैक से इसी सप्ताह आ जाएगी।
गत वर्ष से भले ही डेढ़ गुनी डीएपी व यूरिया वितरित हो चुकी, फिलहाल जिले में खाद की कमी नहीं है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। खाद का भंडारण करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं शासन से यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की लगातार आपूर्ति भी कराई जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में सभी उर्वरक उपलब्ध हैं। इसी सप्ताह रैक से जिले को 23780 बोरी डीएपी, 14360 बोरी एनपीके व 11 हजार टीएसपी खाद आ रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसलों में निर्धारित क्षमता के अनुसार खाद का प्रयोग करें और अनावश्यक भंडारण न करें।