{"_id":"6494a2abf6820baff20ef3b9","slug":"2325-lakh-cheated-in-the-name-of-admission-in-mbbs-farrukhabad-news-c-12-1-300250-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर 23.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर 23.25 लाख ठगे
Fri, 23 Jun 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नीट की तैयारी कर रही बेटी का स्पेशल कोटे में एडमीशन कराने के चक्कर में एक मेडिकल कालेज के शिक्षक से 23.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के पीरगढ़ निवासी सुरेश सिंह मऊदरवाजा थाने के मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज बघार में शिक्षक हैं। उनकी बेटी आकांक्षा यादव यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही है। एक फरवरी को सुरेश के मोबाइल पर सौम्या नाम की महिला ने फोन करके आकांक्षा का कोटे से मेडिकल कॉलेज में एडमीशन कराने की बात कही। उसने विनीत जोशी नाम के युवक से भी बात कराई। कई बार फोन और वाट्सएप काल से काम हो जाने का भरोसा दिया। इसमें 25 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। 9 मई को विनीत ने नीट परीक्षा होने की बात कही। पैसे की व्यवस्था के लिए कहा गया। 29 मई को एक लिंक भेजकर ऑनलाइन चेक करने की बात कही। देखा, तो आकांक्षा का सरकारी कालेज की मैरिट के हिसाब से मैरिट प्रक्रिया पूरी होना दिखा रहा था।
विनीत ने बताया कि अब 11 लाख रुपये दे दे। बाद में 14 लाख रुपये लेने आदमी वहीं आएगा। उन्होंने दो खातों में पांच व छह लाख रुपये डाल दिए। तीन जून को एक व्यक्ति यहां पहुंचा। उसने 1.25 लाख रुपये लिए। शेष खाते में भेजने को कहा। नौ जून को 11 लाख रुपये विनीत दोषी के खाते में भेज दिए। 13 जून को जब नीट रिजल्ट देखा, तो नाम नहीं था। इस पर ठगी का अहसास हो गया। नंबर भी सभी बंद जा रहे हैं। पुलिस ने 23.25 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच शुरू कर दी है।