{"_id":"6929f20c5f02ed1a620e8d8a","slug":"2300-meters-of-farrukhabad-maheba-transmission-line-stolen-farrukhabad-news-c-214-1-knj1005-140866-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-महेबा ट्रांसमिशन लाइन का 2300 मीटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-महेबा ट्रांसमिशन लाइन का 2300 मीटर चोरी
विज्ञापन
सौरिख। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर द्वितीय योजना के तहत तैयार की जा रही 400 केवी फर्रुखाबाद-महेबा ट्रांसमिशन लाइन का तार चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने 2300 मीटर एसीएसआर मूस कंडक्टर तार चोरी कर लिया। संस्था के अफसरों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसोसिएटेड पॉवर स्ट्रक्चर लिमिटेड के सहायक प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि सौरिख क्षेत्र के गांव नगला पसा और बहादुरपुर मझिगवां के बीच 26 नवंबर को दो फेज तार की खिंचाई व रफसेक का कार्य पूरा हुआ था। 27 नवंबर की सुबह श्रमिकों ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो न केवल तार चोरी हुआ था, बल्कि लाइन से जुड़े कई सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। चोरों ने 2300 मीटर एसीएसआर मूस कंडक्टर तार चोरी करने के साथ ही 160 केएन डिस्क इंसुलेटर 46 पीस डबल टेंशन फिटिंग एक सेट क्षतिग्रस्त कर दिया।
बता दें कि यह ट्रांसमिशन लाइन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-द्वितीय योजना के तहत बनाई जा रही है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र में विकसित किए जा रहे 4000 मेगावाट सोलर पार्कों से ऊर्जा निकासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह परियोजना केएफडब्ल्यू (जर्मन संस्था), भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि चोरी का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। गहनता से जांच की जा रही है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।