{"_id":"58bda8ef4f1c1b6d43dc46b8","slug":"229-days-left-before-the-exam-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 229 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 229 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बद्री विशाल महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के डिग्री कालेजों में सोमवार को शुरू हुई परीक्षा में 229 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। डीएन डिग्री कालेज में बने एक प्राइवेट डिग्री कालेज के सेंटर पर तो पहली पाली में 113 में मात्र तीन परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए आए। डीएन डिग्री कालेज में विनय कुमार अवस्थी महिला महाविद्यालय का भी सेंटर है। इस सेंटर पर पहली पाली में 113 में 103 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसके साथ ही दूसरी पाली में सात में से सिर्फ एक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आया।
वहीं डीएन डिग्री कालेज में प्रथम पाली में 96 में 11, द्वितीय पाली में 112 में चार, तृतीय पाली में 79 में चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बद्री विशाल डिग्री कालेज में प्रथम पाली में 260 में 47, भारतीय डिग्री कालेज में प्रथम पाली में 46 में सात, द्वितीय पाली में 40 में तीन, तृतीय पाली में 44 में दो, राजकीय डिग्री कालेज में प्रथम पाली में 15 में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
एनएकेपी डिग्री कालेज में पहली पारी में 166 में तीन, द्वितीय पाली में 20 में 10, एलवाई डिग्री कालेज कायमगंज में प्रथम पाली में 106 में तीन, द्वितीय 28 में दो और तृतीय पाली में 58 में से तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में प्रथम पाली में 32 में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।