फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   220 KV sub-station, looking for land in the city

शहर में बनेगा 220 केवी उपकेंद्र, जमीन की तलाश शुरू

Tue, 22 May 2018 11:25 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 22 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
220 KV sub-station, looking for land in the city
. ट्रांसफार्मर - फोटो : amarujala

विज्ञापन



- एक्सईएन ट्रांसमिशन ने डीएम को जमीन के लिए लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिले की बिजली समस्या का समाप्त करने के लिए शहर में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। शहर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित याकूतगंज में अभी जमीन देखी गई है। जिसको उपलब्ध करवाने के लिए एक्सईएन ट्रांसमिशन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। जमीन मिलते ही प्रस्ताव पास होने के लिए भेजा जाएगा। इसके निर्माण में करीब 65 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
जिले में करीब 33 विद्युत उपकेंद्रों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत अधिक होने के कारण संसाधनों के अभाव में उपकेंद्रों के फीडर ओवर लोड हो जाते, जिस कारण मशीनें दगा देनी लगती और लोकल फाल्ट बढ़ जाते है। एक साल में करीब 17 हजार कनेक्शन बढ़े है। जिस कारण मशीनों पर लोड अधिक हो गया है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में फाल्ट अधिक आने और मशीनों के दगा देने से बिजली समस्या उत्पन्न हो गई है। अभी तक छिबरामऊ और मैनपुरी में बने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से फतेहगढ़ और लुधईया ट्रांसमिशन को बिजली मिलती है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर में 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण कराने को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन ने जमीन खोज कर कागज उपलब्ध कराने के एक्सईएन ट्रांसमिशन को आदेश दिए है। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि याकूतगंज में निर्माणाधीन 33/11 विद्युत उपकेंद्र के पास खाली पड़ी को देखा गया है। उस जमीन को उपलब्ध कराने के लिए एक्सईएन ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को पत्र लिखा है। जमीन मिलते ही 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। यहां पर भोगांव में बने 400 केवी उपकेंद्र से लाइन लाई जाएगी। इसका निर्माण होने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इसके निर्माण में करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जमीन मिलते ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन




220 केवी क्षमता के होंगे दो उपकेंद्र
मोहम्मदाबाद के नीब करोरी विद्युत उपकेंद्र के पास 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इसको भोगांव में बने 400 केवी उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। अब शहर में याकूतगंज के पास 220 केवी का निर्माण होने से शहरियों को काफी राहत मिलेगी। मैनपुरी और छिबरामऊ 220 केवी उपकेंद्र पर फाल्ट आने पर शहर की बिजली आपूर्ति ठप नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्यादातर सबस्टेशन ओवर लोड
गर्मी बढ़ते हीं बिजली की मांग बढ़ जाती है, बिजली की खपत अधिक होने के कारण जिले के कमालगंज, जरारी, भोलेपुर, नवाबगंज, हजियापुर  विद्युत उपकेंद्र लोड अधिक होने के कारण ओवर लोड हो गए है। जिस कारण इन उपकेंद्रों के फीडर सुचारू रुप से नहीं चल रहे और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं शहर के ठंडी सड़क स्थित उपकेंद्र के फीडर, फतेहगढ़ उपकेंद्र का मिल्कडेरी फीडर ओवर लोड है। जिस कारण शहर के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल रही है। इस समस्या से 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण होने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed