फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   22 more corona positive found

जिले में 22 लोग कोरोना की चपेट में

Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
22 more corona positive found
फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक वृद्ध भी कोराना की चपेट में है। जबकि 55 मरीज होम आइसोलेश पूरा कर स्वस्थ हुए हैं। इससे जिले में अब 345 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है, यह लोगों के लिए अच्छी खबर है। इससे अब अपनी सुरक्षा के लिए सावधान रहें। जांच रिपोर्ट में कुल 22 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें आठ शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के, जबकि 10 संक्रमित कमालगंज क्षेत्र के हैं। मोहम्मदाबाद व नवाबगंज क्षेत्र में एक-एक व कायमगंज में दो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 345 सक्रिय मामले हैं। इनमें 222 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सेंट्रल जेल, जिला जेल व सीएचसी बरौन अस्पताल में 14 बंदी भर्ती हैं। 14 संक्रमित मरीज जिले से बाहर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 95 मरीजों की अभी ट्रेसिंग नहीं हुई है। बुधवार को 55 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed