{"_id":"5c699cc8bdec2273a2563f05","slug":"21550425288-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह फूंके गए पाकिस्तान के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह फूंके गए पाकिस्तान के पुतले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलवामा आतंकी हमले पर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले फूंके। भाजपाइयों ने आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लालदरवाजा के पास भाजपा ने आतंकवाद के विरोध में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सभा में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे को विश्व के कई देश भारत के साथ खड़े हैं। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा।
विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि पाकिस्तान ने पीठ पर वार करने का काम किया है। नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पड़ोसी देश आतंकवाद पर निर्भर है। जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री शैलेंद्र राठौर, विमल कटियार और रामवीर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
सर्वोदय मित्र मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में घुमना बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इससे पहले खादी आश्रम मदारवाड़ी में हुई बैठक में पाकिस्तान पर भड़ास निकाली गई। इस अवसर पर आदित्य दीक्षित आदि रहे। कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के वरिष्ठ महासचिव महावीर श्रीवास्तव के आवास पर शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अजीत गुप्ता, रावेंद्र कुमार, रामवीर, पंकज श्रीवास्तव, मनोज बाथम, विकास राठौर, अंबरीश अग्निहोत्री, रामशरन राजपूत, सरिता पाल और रामा श्रीवास्तव आदि रहे।
सविता समाज परिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में शहीदों को याद किया गया। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह सविता, रावेंद्र सविता, सुरजन सविता, सुभाषचंद्र, दीपू, अशोक कुमार, बलराम सिंह, राजीव कुमार, अनिल कुमार, मंजू देवी, उमा देवी और उर्मिला देवी आदि रहे। उधर, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज मिश्र, रामनिवास गुप्ता, मुकेश चौरसिया, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, पूर्ण प्रकाश शुक्ल पुन्नी, दीपक गुप्ता, दीपक पांडेय और अजय पाल आदि रहे।