{"_id":"622e2d7c73af2b55e23bd312","slug":"215-kg-colored-kachri-seeds-5-samples-taken-farrukhabad-news-knp6854868134","type":"story","status":"publish","title_hn":"215 किलो रंगीन कचरी सीज, 5 नमूने लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215 किलो रंगीन कचरी सीज, 5 नमूने लिये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा। टीम ने 215 किलो रंगीन कचरी सीज कर खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ कई स्थानों पर छापा मारा। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला नीब रठौरा स्थित विनोद की दुकान से नमूना लेकर 94 किलो रंगीन कचरी सीज कर दी। गांव बहोरिकपुर में दलेल की दुकान पर भी रंगीन कचरी बिकती मिली। टीम ने वहां भी नमूना लेकर 65 किलो रंगीन कचरी सीज की। इसी गांव में छिबरामऊ रोड किनारे राजेश सिंह की दुकान से 56 किलो रंगीन कचरी सीज कर नमूना लिया गया।
इसके अलावा रामवीर सिंह की दुकान से सरसों का तेल व जहानगंज में आमोद कुमार के मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार व आशीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।