{"_id":"5f8732d68ebc3e9b8f2e646f","slug":"200-logo-ko-jane-ki-hogi-anumati-farrukhabad-news-knp5884917106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय मानकों का पालन कर मनाएं दशहरा व रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय मानकों का पालन कर मनाएं दशहरा व रामलीला
विज्ञापन
कायमगंज। आगामी त्योहारों के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी दै। 200 लोगों की भीड़ के साथ उचित दूरी रखकर दशहरा व रामलीला का पर्व मनाया जा सकता है। यह बात पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम व सीओ ने दिए हैं।
बुधवार को कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को मनाने के लिए दिशा-निर्देश देने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि शासन से नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की गाइड लाइन मिली है। सबसे पहले आयोजकों को अनुमति लेनी होगी। सारे नियमों का पालन करना होगा। कार्यक्रम स्थल पर 200 लोगों की भीड़ जुटाई जा सकती है। नियमों की अवहेलना होने पर आयोजक जिम्मेदार होंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखें। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कराया जाए। निकास के कई रास्ते बनाए जाएं।
सीओ राजवीर सिंह गौर ने भी नियमों की जानकारी दी। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय, एसएसआई संतोष कुमार, चेयरमैन सुनील चक, दीपक शुक्ला, आमिर खां, नरेश शर्मा, पुजारी, गप्पू गंगवार, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, आदेश, आरिफ परवेज, झगडू यादव आदि मौजूद रहे।