फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 cm increase of Ganga

गंगा जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान

Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
20 cm increase of Ganga
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर शनिवार को 20 सेंटीमीटर बढ़ गया है। कई गांवों के पास तेजी से कटान हो रही है। इससे गंगा के तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं। गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को नरौरा बांध से गंगा में 50,349 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
गंगा का जलस्तर 135.95 से बढ़कर 136.15 मीटर पर पहुंच गया है। इसके चलते गंगा के किनारे के गांव जोगराजपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, करनपुर घाट के सामने कटान तेजी से होने लगी है।
विज्ञापन

करनपुर घाट के ग्रामीण कटान को देखते हुए भयभीत हैं। रामगंगा का जलस्तर 134.30 से घट कर 134.10 मीटर पर पहुंच गया है।
कमालगांज। जंजालीनगला गांव में कटान की रफ्तार और बढ़ने से बचे हुए मकान भी लोग तोड़ने लगे हैं। बारिश के बीच नए ठिकाने में भोजन बनाने के लिए चूल्हे जलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सावित्री ने बताया कि उन्होंने कंडे(उपले) की बठिया बनाया था। इसके उपले बरसात के बाद बेचने का मन था, लेकिन अब घर नहीं रहा।
खेत में छप्पर डालकर रह रहे हैं। वहां चूल्हे के लिए ईंधन का इंतजाम करना है। इसलिए उपले निकालकर ले जा रहे हैं। उपले न निकाले तो किसी भी समय वह कटान में बह जाएंगे।

दलवीर ने बताया कि गांगा की धारा घूमकर बीच गांव में कटान कर रही है। किनारे की ओर बना मकान कुछ दिन पहले कट गया था। अब गांव के आखिरी छोर पर जो मकान चार साल पहले बनवाया था। उसे भी तोड़ना पड़ेगा। शनिवार को देवी मंदिर का आधा चबूतरा कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed