फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   19 board examinations , were not final exam center , nor has formed mobile teams

बोर्ड परीक्षाएं 19 से, न परीक्षा केंद्र फाइनल हुए, न ही हुआ है सचल दलों का गठन

Mon, 02 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से हैं। परीक्षा नजदीक आते
विज्ञापन
ही नकल माफिया सक्रिय होने लगे हैं। इन्होंने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इससे शिक्षा विभाग के अधिकारी बेखबर हैं। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराए जाने की शिक्षा विभाग के अफसरों की कोई तैयारी नहीं है।

हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं नकल माफियाओं के जाल में फंस गई हैं। जिले में 82 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची अनुमोदन को बोर्ड कार्यालय भेजी गई है। इसकी भनक लगते ही नकल माफिया मनपसंद स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनवाने में जुट गए हैं। इससे सूची का अनुमोदन लटक गया है। उधर, शिक्षा विभाग की ओर से नकल विहीन परीक्षाएं कराने की तैयारियां हवा में हैं।

अभी तक कक्ष निरीक्षक, सचल दल गठन का कार्य नहीं हुआ है। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चयन तक नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई तैयारियां नहीं की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर बोर्ड में बैठक है। इसमें दिशा निर्देश मिलने के बाद नकल विहीन परीक्षा कराए जाने की तैयारी की जाएगी।

परीक्षा में इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल
हाईस्कूल संस्थागत    बालक        15365
  ,,                    ,,     बालिकाएं    12378
प्राइवेट                 बालक         53
विज्ञापन

    ,,                   बालिकाएं     80
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थागत इंटरमीडिएट बालक        11027
    ,,        ,,         बालिकाएं     9397
प्राइवेट                बालक           235

   ,,        ,,          बालिका         269
 
प्रस्तावित परीक्षा केेंद्र 81 और केंद्रीय कारागार

अभी यह होनी है तैयारियां
-संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
-सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेटाें की तैनाती
-सचल दल प्रभारी व टीम के सदस्य
-कक्ष निरीक्षकाें की तैनाती  व इनके परिचय पत्र जारी होना
-कंट्रोल रूम पर शिक्षकों की तैनाती
-संकलन केंद्रों पर कापियों को जमा करने को ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed