{"_id":"58daa5e34f1c1b442363f03e","slug":"18-tracks-of-track-between-farrukhabad-fatehgarh-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन के बीच ट्रैक की 18 क्लिपें निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन के बीच ट्रैक की 18 क्लिपें निकलीं
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर 18 क्लिपें निकली पड़ी मिली। इस दौरान कई ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर र्गइं। जानकारी होने पर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत कर्मचारी और शहर कोतवाल ने मौके पर जाकर जांच की।
शहर के विकास नगर बढ़पुर के पीछे रेलवे ट्रैक का सब-वे बना हुआ है। मंगलवार सुबह इसी मोहल्ले के जगवीर सिंह दूध लेने के लिए जा रहे थे।
जब उनकी नजर रेलवे ट्रैक की पटरी पर पड़ी तो देखा कि तीन-चार क्लिपें निकली पड़ी हैं। कुछ दूर आगे बढ़ने उन्हें और क्लिपें निकली पड़ी दिखाई दीं। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
इसकी जानकारी रेलवे अफसरों के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सुबह 9 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ आ गए। रेलवे के अफसरों और पुलिस प्रशासन ने जांच की। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों को बुलाकर क्लिपों को लगवाया गया।