फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   18 infected including MLA's daughter-in-law and grand-daughter

विधायक की पुत्रवधू व पौत्र सहित 18 संक्रमित

Mon, 14 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
18 infected including MLA's daughter-in-law and grand-daughter
फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें भाजपा विधायक की पुत्र वधू और पौत्र भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 4493 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित भाजपा विधायक की पुत्रवधू व सात वर्षीय पौत्र संक्रमित निकला। जबकि विधायक के दो बेटे पहले ही संक्रमित हो चुके हैं, जो अभी होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी अधेड़, खतराना निवासी महिला, कुइयांबूट बाईपास निवासी अधेड़, घूमना चौकी की महिला आरक्षी, जसमई दरवाजा निवासी महिला, रस्तोगी मोहल्ला निवासी युवक, नेकपुर निवासी युवक, मसेनी निवासी अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नवोदय विद्यालय का कर्मचारी, राजेपुर क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी एक परिवार के चार लोगों में वृद्ध दंपति, महिला व युवक, जबकि कनकापुर निवासी वृद्धा कोरोना की चपेट में आ गई। जिले में अब तक 4493 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4292 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 79 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी जिले में 122 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed