{"_id":"5c5dc7b6bdec22121f03095a","slug":"171549649846-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचलदलों ने की छापेमारी नहीं मिला कोई नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचलदलों ने की छापेमारी नहीं मिला कोई नकलची
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सचल दलों को प्रथम और दूसरी पाली में छापेमारी में कोई भी नकलची नहीं मिला। प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की संगीत गायन परीक्षा में एक परीक्षार्थी शामिल नहीं हुआ। शाम पाली में इंटरमीडिएट की उर्दू और संस्कृत विषय की 28 केंद्रों पर परीक्षा हुई। देर शाम तक संकलन केंद्रों पर कापी जमा होने का सिलसिला चलता रहा।
सुबह पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें 181 छात्र पंजीकृत थे। 170 परीक्षा में शामिल हुए और 11 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट संगीत गायन की परीक्षा में कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं था। इसमें 27 छात्राएं पंजीकृत थी। एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। 26 छात्राओं ने परीक्षाएं दी। संगीत वादन विषय की परीक्षा में कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं था। आठ छात्राएं पंजीकृत थी, सभी ने परीक्षा दी। शाम पाली में इंटरमीडिएट की उर्दू व संस्कृत विषय की परीक्षा 28 केंद्रों पर हुई। सचलदलों ने केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाया। सचलदलों को किसी भी केंद्र पर नकल करते हुए कोई भी छात्र व छात्रा नहीं मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में छापेमारी की जा रही है। कोई भी नकलची प्रथम और द्वितीय पाली में किसी केंद्र पर नकल होती नहीं मिली।
सीसीटीवी कैमरों को कराया जा रहा ठीक
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर अभी भी सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने का काम चल रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में कुछ कमरों के सीसीटीवी कैमरे गड़बड़ हो गए थे। जिनको ठीक करवाने का काम चलता रहा।