{"_id":"5c894b6bbdec2214323f2e3b","slug":"161552501611-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक प्रबंधक ने ग्राहक की पासबुक फाड़कर फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक प्रबंधक ने ग्राहक की पासबुक फाड़कर फेंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना व कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पासबुक पर एंट्री कराने को लेकर सहायक प्रबंधक और ग्राहक के बीच नोकझोंक हो गई। गुस्साए सहायक प्रबंधक ने ग्राहक की पासबुक फाड़ दी। शिकायत पर प्रबंधक ने ग्राहक की नई पासबुक बनवाई।
मलू का नगला गांव निवासी रिंकू पुत्र श्यामाचरन का कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। रिंकू के मुताबिक बुधवार को वह बैंक पहुंचे और सहायक प्रबंधक अशोक कुमार से पासबुक में एंट्री करने को कहा। उन्होंने एंट्री करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर रिंकू और सहायक प्रबंधक के बीच नोकझोंक होने लगी।
सहायक प्रबंधक ने रिंकू की पासबुक फाड़कर फेंक दी। रिंकू ने इसकी शिकायत प्रबंधक से की। प्रबंधक ने दोनों लोगों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने सहायक प्रबंधक को रिंकू की नई पासबुक बनाने को कहा। सहायक प्रबंधक ने बताया कि रिंकू उनसे अभद्रता कर रहा था। मना किया तो उसने खुद ही पासबुक फाड़ डाली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि रिंकू की नई पासबुक बनवा दी गई है। मामले की जांच कर सहायक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।