{"_id":"5c83f8ffbdec2214130e5509","slug":"161552152831-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतानाला पर पुल बनवाने को सांसद व विधायक से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतानाला पर पुल बनवाने को सांसद व विधायक से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर क्षेत्र के बली पट्टी गांव में हो रहे पुलिया निर्माण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य से पुल बनवाने की मांग की। जिससे गंगा में बाढ़ के दौरान गांव व खेत कटान से बचाए जा सके।
क्षेत्र के गांव मंझा व कटरी क्षेत्र के वाशिंदों को आवागमन में सुविधा के लिए गांव बलीपट्टी में सोतानाला पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर बलीपट्टी के ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों का कहना है कि बली पट्टी गांव सोतानाला के किनारे पर बसा हुआ है।
बाढ़ आने पर इस गांव के करीब से गंगा की तेजधार बहने लगती है। पानी गांव के अंदर तक पहुंच जाता है। पुलिया निर्माण से तेज धार वाला पानी रुक जाएगा। इससे गांव से लेकर खेतों को भी नुकसान होगा। गांव के श्याम बिहारी अवस्थी, धर्मेंद्र पांडेय, प्रवीण अग्निहोत्री, रामानंद, सर्वेश, मदन, सुनील, मोहन, अखिलेश समेत तीन दर्जन से अधिक लोग सांसद मुकेश राजपूत से उनके आवास पर जाकर मिले।
विज्ञापन
कहा कि यदि पुलिया का निर्माण हो गया तो बाढ़ आने पर पूरा गांव डूब जाएगा। खेतों में कटान तेजी से होगा। इसलिए यहां पुल का निर्माण कराया जाए। इससे पूर्व ग्रामीण अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य से भी मिले। सांसद मुकेश राजपूत ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिया निर्माण की जांच कराई जाएगी। सही आंकलन कर उचित निर्माण कराया जाएगा।
कायमगंज बाइपास मार्ग पर जाम से लोग परेशान
डायवर्जन का पालन नहीं कर रहे चालक
रोडवेज बसों के कारण होती ज्यादा समस्या