फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 roadways buses arrived, relief to the passengers

रोडवेज की 16 बसें आईं, यात्रियों को राहत

Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
16 roadways buses arrived, relief to the passengers
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव निपटने के साथ ही 45 में से 16 बसें देर रात जनपद के डिपो में लौट आईं। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। केंद्रीय पुलिस बल के साथ लगीं 29 बसें भी आनी बाकी हैं।
विज्ञापन

चुनाव के चलते डिपो की 45 बसों कोे अधिग्रहीत किया गया था। इनमें से 16 बसें स्थानीय पुलिस और होमगार्ड की टीमों को लेकर रवाना हुई थीं। बाकी 29 बसें केंद्रीय पुलिस बल के साथ लगाई गई थीं। सात मार्च को अंतिम चरण का मतदान होने के बाद मंगलवार देर रात 15 दिन बाद डिपो की 16 बसें वापस आ गईं। हालांकि केंद्रीय पुलिस बल के साथ लगी बसों की वापसी के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

डिपो की कुल 93 बसों में 45 के बाहर होेने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, कानपुर, आगरा रूट के यात्रियों को हो रही है। अब 16 बसें वापस आने से बुधवार को दिल्ली रूट के यात्रियों को राहत जरूर मिलेगी। कार्यशाला के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि 11 मार्च की रात तक अधिकांश बसें आने की उम्मीद है। लिहाजा 12 मार्च से यात्रियों के लिए सभी बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed