फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 lakhs defrauded in the name of job

Farrukhabad News: नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी, मामला साइबर थाने पहुंचा

Tue, 12 May 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs defrauded in the name of job
फर्रुखाबाद। नौकरी लगवाने के नाम पर युवक व युवतियों से 16 लाख रुपये ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने और दी गई धनराशि वापस न मिलने पर भोलेपुर निवासी संजीव चौहान सहित अन्य पीड़ितों ने पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने टीम के साथ शहर के स्टेट बैंक रोड स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। हालांकि आरोपी मौका मिलते ही भाग गया। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि नौकरी के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में जांच चल रही है। इस रैकेट में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। स्टेट बैंक रोड निवासी आरोपी के बैंक खाते में रुपये भी ट्रांसफर किए गए। फिलहाल घर पर ताला लगा मिला। इससे पूरी जांच नहीं हो सकी। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed