फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 lakh stolen from boxer's farm in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में किसान के घर से बक्सा खोलकर 16 लाख की चोरी

Mon, 06 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
16 lakh stolen from boxer's farm in Farrukhabad
अमृतपुर। गांव महोलिया में किसान के घर के कमरे में रखे बक्सा का ताला खोलकर 15 लाख रुपये व एक लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव महोलिया निवासी ब्रजपाल सिंह की नातिन की 29 जून को शादी थी। इससे साढ़े चार बीघा खेत बेचा था। शादी किसी कारण नहीं हो पाई। घर के कमरे में रखे बक्से में 15 लाख रुपये और एक लाख रुपये के जेवर रखे थे। रविवार रात परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से की चाबी खोजी और उसके मिलने पर ताला खोलकर बक्से में रखे 15 लाख रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तब बक्सा खुला देखकर हैरान रह गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध है। इसमें किसी घर के सदस्य का हाथ है। बक्से की चाबी कहां रखी है, यह चोर को पता था। इससे ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एसओ ने बताया कि ब्रजपाल सिंह के घर छह साल से एक रिश्तेदार रहता है। उसको हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed