फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 killed, 148 more infected with Corona.

कोरोना से 9 की मौत, 148 और संक्रमित

Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
16 killed, 148 more infected with Corona.
कोरोना से 16 की मौत, 148 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को एल-2 अस्पताल में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सात और लोगों की जान गई है। जांच रिपोर्ट में 148 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
शुक्रवार सुबह पांच बजे से शाम तक कोरोना से नौ लोगों की जान चली गई। इनमें तीन महिलाएं, एक युवक, तीन वृद्ध व दो अधेड़ शामिल हैं। इसके अलावा सात और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उधर, शहर के मोहल्ला रायदीपचंद्र निवासी डॉ. मुकेश सक्सेना, सीएचसी राजेपुर के चार स्वास्थ्य कर्मी के अलावा शहर व ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र के 68 लोग कोरोना की संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

इसमें आवास विकास कालोनी छह लोगचपेट में हैं। इसके अलावा कायमगंज में गांव अताईपुर कोहना के छह लोगों सहित कुल आठ, कमालगंज क्षेत्र के 18, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 18, नवाबगंज के चार व राजेपुर क्षेत्र के 30 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल में मरीज प्रति दिन दम तोड़ रहे हैं। फिलहाल परिजनों आरोप है कि मरीज को आक्सीजन समय से नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुनवाई करने वाला भी नहीं है। जनपद में अब तक 7779 लोगा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6204 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि रिकार्ड के अनुसार 119 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि मरने वाले मरीजों की संख्या इससे काफी अधिक हो चुकी है। जिले में अभी 1456 केस एक्टिव हैं।
प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत
राजेपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैनापुर महेशपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी सतीश सिंह (55) की गुरुवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। सतीश सिंह को पिछले तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था।
दो वकीलों की कोरोना से मौत
कोरोना संक्रमित दो वकीलों की मौत हो गई है। एक वकील शहर कोतवाली क्षेत्र और दूसरे वकील फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। इनका उपचार चल रहा था। गुरुवार रात दोनों वकीलों की मौत हो गई।

कोरोना पॉजिटिव पीआरडी जवान की मौत
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर लंबे समय से ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान अरविंद कुमार का आगरा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कई दिन पहले बुखार आने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत में सुधार न होने पर परिजन आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एआरएम आरसी यादव, केंद्र प्रभारी उर्मिला दुबे, जीपी पाठक, अनूप कटियार, शिवप्रकाश दुबे आदि ने दुख व्यक्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed