{"_id":"5d0a722e8ebc3e05dc2aa22e","slug":"156096566414-farrukhabad-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से चलेगा संचाली रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से चलेगा संचाली रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में इसकी एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें संचारी रोग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव शाक्य ने सभी स्वास्थ्य केंद्र के नोडल प्रशिक्षकों की बैठक कर संचारी रोग माह के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत दिमागी बुखार के संबंध में व्यापक जनजागरुकता के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में विभिन्न जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताया है कि ऐसे समय में ‘क्या करना चाहिए’ और ‘क्या न हीं’, ताकि समय रहते सही उपाय अपनाया जा सके।
साथ ही यह भी बताया कि नगर निकाय को नगरीय क्षे़त्रों में व्यक्तिगत स्वच्छता के उपाय, शुद्ध पेयजल के उपयोग, मच्छरों की रोकथाम को लेकर जागरुकता, खुली नालियों को ढकने, शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, हैंडपंप के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बंद करना, जल भराव को रोकना, संवेदनशील क्षेत्रों में प्राथमिकता पर खुले में शौच से मुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान अपनी पंचायतों के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
वह साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई, जल की उचित निकासी, वीएचएसएनडी के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए जागरूक करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा फंड से फॉगिंग की व्यवस्था, खुले में शौच के नुकसान बताएंगे। पशुपालन विभाग सुअर पालकों को सुअर पालन स्थलों पर वेक्टर जनित नियंत्रण यानी सुअर बाड़े मनुष्य आबादी से दूर करने की जिम्मेदारी होगी।
ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि सहित 11 विभागों को मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान सहायक जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद, सिविल अस्पताल लिंजीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आरिफ़, डीसीपीएम रणविजय सिंह, कायमगंज के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार और समस्त ब्लॉक के बीसीपीएम मौजूद रहे।
जिले में एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
बुधवार को सीएमओ कार्यालय में हुई कार्यशाला
ग्राम प्रधान होंगे अपने गांव के नोडल अधिकारी