{"_id":"61eee6712e3ed2445c440772","slug":"156-crores-will-improve-the-electricity-system-of-the-district-farrukhabad-news-knp6770931134","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
बढ़पुर स्थित विकास नगर में झुलते जर्जर बंचकंडक्टर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर और गांव की बिजली व्यवस्था 156 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। बिजली चोरी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में आर्मर्ड केबल डाली जाएगी। शहर व गांव में जहां बंच केबल जर्जर हो गई है। उसको बदला जाएगा। जहां खुले तार पड़े हैं, वह पर नया बंच केबल डाली जाएगी। इसके अलावा अन्य कई कार्य भी कराएं जाएंगे।
विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद में ग्रामीण, शहरी व कायमगंज डिवीजन आते हैं। तीनों खंडों की 156 करोड़ से बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी। बिजली चोरी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में मीटर से मुख्य लाइन तक आर्मर्ड केबल डाली जाएगी। इसके लिए ग्रामीण खंड को 1045 किलोमीटर, कायमगंज डिवीजन को 519 और शहरी खंड को 1655 किलोमीटर आर्मर्ड केबल मिलेगी।
जर्जर बंच केबल ग्रामीण खंड क्षेत्र में 267 किमी, कायमगंज क्षेत्र में 282 किमी और शहरी क्षेत्र में 200 किलोमीटर बदली जाएगी। ग्रामीण खंड में 103 किमी, कायमगंज क्षेत्र में 108 किमी और शहरी क्षेत्र में 77 किलोमीटर खुले तारों की जगह नया बंच केबल डाली जाएगी। इसके साथ कनेक्शन देने वाले बाक्स भी लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ता केबल को बीच में काटकर तार न डाल सकें। उनको बाक्स से कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण खंड क्षेत्र की 121 किमी, कायमगंज क्षेत्र की 127 किमी और शहरी क्षेत्र की 90 किलोमीटर तक एलटी लाइन की खराब बंच केबल भी बदली जाएगा। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा।
शासन ने सभी काम कराने के लिए प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। इसी के साथ शासन ने लाइनलॉस कम करने की शर्त लगा दी है। काम कराने के लिए अभी बजट जारी नहीं किया गया है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। बजट आते ही काम कराया जाएगा।