फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   24 घंटे बिजली देने के दावे, 16 घंटे मिलने के लाले

24 घंटे बिजली देने के दावे, 16 घंटे मिलने के लाले

Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बिजली देने के दावे, 16 घंटे मिलने के लाले
ओवरलोडिंग से लो वोल्टेज, फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बार-बार ट्रिपिंग से शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली अधिकांश समय गुल रहती है। विभाग 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है, जबकि 16 घंटे मिलने के भी लाले हैं। ओवरलोडिंग से फीडरों को शिफ्टवार बंद कर शहरी इलाकों को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ गया है। ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट बढ़ गए हैं। इससे शहर के मोहल्लों को बिजली बारी-बारी से दी जा रही है। मंगलवार सुबह से लेकर रात भर शहरी क्षेत्र की बिजली की हालत दयनीय रही।
विज्ञापन



लो वोल्टेज से बार-बार ट्रिपिंग होने से हर घंटे बिजली जाती रही। करीब दो से तीन घंटे बिजली बंद रही। बेवर रोड फीडर ब्रेकडाउन एवं शट डाउन से करीब ढाई घंटे बंद रहा। मिल्कडेयरी फीडर लो वोल्टेज से बार-बार ट्रिप होने व शट डाउन लिए जाने से करीब दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमसेन मार्केट के पास बंच कंडक्टर जलने, उपकेंद्र पर सीटी खराब होने से करीब साढ़े चार घंटे डिवीजन फीडर की बिजली गुल रही। रोडवेज वर्कशाप फतेहगढ़ के पास बंच कंडक्टर व ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलने से कुटरा विद्युत उपकेंद्र का कलक्ट्रेट फीडर करीब साढ़े तीन घंटे बंद रहा।


ट्रांसमिशन से ओवरलोडिंग से फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का मिलेट्री फीडर करीब छह बंटे बंद रहा। पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र का मिल्कडेयरी फीडर भी छह घंटे बंद रहा। कैंप फीडर का भी यही हाल रहा। वहां भी ओवरलोड से छह घंटे ठप रहा।


मोहल्ला अंगूरीबाग में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने, शट डाउन व ब्रेकडाउन होने से लकूला विद्युत उपकेंद्र का अंगूरीबाग फीडर करीब सवा तीन घंटे बंद रहा। ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति ओवर लोड होने से मेन सप्लाई फेल होने से चौक व आरएमआर फीडर करीब तीन घंटे बंद रहा।


इसमें भी कुछ मोहल्लों के ट्रांसफार्मर से लाइन काट कर मोहल्लों को दी गई। जसमई विद्युत उपकेंद्र से संचालित सिटी फीडर व आरएमआर द्वितीय फीडर मेल सप्लाई फेल होने से करीब छह से सात घंटे ठप बना रहा। जितने घंटे बिजली दी गई।


उसमें भी अधिकांश घंटे लो वोल्टेज आने से घरों में पंखे, कूलर व अन्य उपकरण नहीं चल सके। इससे बुधवार सुबह फतेहगढ़ में पेयजल संकट भी पैदा हो गया। नगर पालिका की टंकी से पानी की सप्लाई करीब आधे घंटे दी गई।


11 केवी लाइन में 9 हजार वोल्ट करंट आने से समस्या पैदा हो गई है। कम वोल्टेज की सप्लाई मिलने और अधिक लोड होने से तार गर्म हो जाते हैं। इससे मशीनें ट्रिप कर जाती हैं और बिजली बंद हो जाती है। यह समस्या करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। इससे बिजली संकट पैदा होने लगा है।



ट्रांसमिशन एक्सईएन उमेश कुमार ने बताया कि छिबरामऊ ट्रांसमिशन में काम चल रहा है। इससे मैनपुरी स्थित 220 केवी उपकेंद्र से बिजली जिले में आ रही है। मंगलवार को उपकेंद्र की लाइन में खराबी से यह समस्या पैदा हुई। अब लगभग ठीक हो गई है।


24 घंटे बिजली के दावे, 16 घंटे के भी लाले

लो वोल्टेज और ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग से बिजली रहती गुल

शिफ्टवार फीडर बंद कर शहरी क्षेत्रों को दी गई बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed