फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल

लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल

Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवाओं ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह आठ बजते ही तेज धूप से लोग बेहाल होने लगते हैं। वहीं, दस बजे तक धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों की खूब चांदी कट रही है।
विज्ञापन



बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को तापमान 43 डिग्री के आसपास था। बुधवार सुबह में लगभग 11 बजे तक इतनी तेज धूप हो गई कि लोग बाहर निकलने से कतराने लगे।
विज्ञापन



वहीं, तेज पछुआ हवा के झोंके से घरों के खिड़कियों व दरवाजों को बंद करने को मजबूर कर दे रहे हैं। इतनी तेज धूप व गर्म हवा के झोंके कारण वही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें बहुत जरूरी काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्यथा बाहर नहीं निकलने में ही लोग अपनी भलाई समझ रहे हैं और अपने को घरों में कैद हो रहे हैं। उधर, इस भीषण गर्मी में शहर व गली-मोहल्लों में शीतल पेय पदार्थ बेचने वाले खूब कमाई कर रहे हैं।



बाहर का तापमान इतना ज्यादा है कि घरों में रखे एयर कूलर भी सही काम नहीं कर रहे हैं। जो कुछ यह थोड़ा बहुत आराम भी देते हैं तो उसमें शहर की बिजली व्यवस्था व्यवधान डाल देती है। दिन भर लाइट की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।


लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल

44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया पारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed