फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सलमान के गांव पितौरा में भी दो बूथों पर जीते मुकेश

सलमान के गांव पितौरा में भी दो बूथों पर जीते मुकेश

Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सलमान के गांव पितौरा में भी दो बूथों पर जीते मुकेश
लोकसभा 2019 के चुनाव में मोदी लहर में कई नेताओं को अपनी लाज बचानी मुश्किल पड़ गई। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा के तीन बूथों में से दो पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। एक बूथ पर ही सलमान जीत सके।
विज्ञापन



वहीं नगर पालिका चेयरमैन के मोहल्ले के मुस्लिम बहुल तीनों बूथों पर भाजपा हार गई और गठबंधन जीत गया। सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव पितौरा है। यहां के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। यहां के बूथ संख्या 273 पर गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 151 वोट, भाजपा के मुकेश राजपूत को 203, कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को 192 वोट मिले।
विज्ञापन



इस बूथ पर भाजपा को जीत मिली और सलमान दूसरे नंबर पर रहे। बूथ संख्या 274 पर मनोज को 110 वोट, भाजपा को 44 वोट, सलमान को 292 वोट मिले। इस बूथ पर भाजपा को हार व सलमान को जीत मिली। बूथ संख्या 275 पर मनोज को 198 वोट, भाजपा को 396 और सलमान खुर्शीद को 36 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। यहां सलमान तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के गांव बरझाला में सभी बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां के बूथ संख्या 276 पर मनोज को 112 वोट, भाजपा को 402 वोट और सलमान को 36 वोट मिले। इसी गांव के बूथ संख्या 277 पर मनोज को 140 वोट, भाजपा को 439 वोट और सलमान को 26 वोट ही मिले।


नगर पालिका चेयरमैन भाजपा नेता सुनील चक के बूथ संख्या 180 पर मनोज को 349 वोट, मुकेश को 253 वोट, सलमान को 61 वोट हासिल हुए। बूथ संख्या 181 पर मनोज को 168 वोट, मुकेश को 125 वोट, सलमान को सर्वाधिक 180 वोट मिले। बूथ संख्या 182 पर मनोज को 185 वोट, मुकेश को 145 वोट मिले।

यहां भी सलमान को सर्वाधिक 197 वोट प्राप्त हुए। यह तीनों बूथ मुस्लिम बहुल हैं। इससे यह भी साफ हो गया कि मुस्लिम मतदाताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की ओर न जाकर गठबंधन प्रत्याशी को वोट दिए।


प्रसपा प्रत्याशी उदयपाल सिंह भी प्राइमरी पाठशाला कंपिल के दोनों बूथों पर चुनाव हार गए। यहां बूथ संख्या 57 पर मनोज को 42 वोट भाजपा को 311 वोट, सलमान को 88 वोट, उदयपाल को 148 वोट मिले। बूथ संख्या 58 पर मनोज को 48 वोट, भाजपा को 229 वोट, सलमान को 8 वोट, उदयपाल को 212 वोट मिले।


हालांकि उदयपाल यहां अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे। शमसाबाद में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी के बूथ पर उनकी इज्जत बच गयी। उनके बूथ संख्या 354 पर मनोज को 421 वोट, भाजपा को 32 वोट और सलमान को 57 वोट मिले।

सलमान के गांव पितौरा में भी दो बूथों पर जीते मुकेेश

विधायक के गांव के सभी बूथों पर भाजपा का परचम रहा बुलंद

चेयरमैन के मोहल्ले के तीनों बूथों पर गठबंधन ने की जीत हासिल

पितौरा के एक बूथ ने बचाई सलमान की लाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed